Thu, Mar 5, 2026
22 C
Gurgaon

बलोचिस्तान में स्कूल प्रिंसिपल सहित तीन लोगों की गोली मारकर हत्या, दो घायल

बलोचिस्तान में अलग-अलग गोलीबारी में तीन की हत्या

क्वेटा, 16 जनवरी (हि.स.)। बलोचिस्तान के विभिन्न जिलों में गुरुवार को हुई अलग-अलग गोलीबारी की घटनाओं में एक महिला स्कूल प्रधानाचार्य सहित तीन लोगों की हत्या कर दी गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घटनाओं की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक किसी हमलावर की पहचान नहीं हो सकी है।

स्कूल प्रिंसिपल की हत्या

पहली घटना साबी जिले के इलाहाबाद इलाके में हुई, जहां कन्या हाई स्कूल की प्रधानाचार्य को अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मार दी। पुलिस के अनुसार, महिला शिक्षक अपने घर से स्कूल जा रही थीं, तभी स्कूल के मुख्य गेट के पास घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। वह मौके पर ही दम तोड़ गईं।

पुलिस हवलदार की हत्या

दूसरी घटना डेरा मुराद जमाली में हुई, जहां वेस्ट हाई स्कूल के पास अज्ञात हथियारबंद लोगों ने पुलिस हवलदार अली गोहर मगसी को गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

लूटपाट में युवक की हत्या

तीसरी घटना बलोचिस्तान के एक औद्योगिक क्षेत्र में हुई, जहां 30 वर्षीय नजर अली (सिंध के सजावल निवासी) को लूटपाट के प्रयास के दौरान गोली मार दी गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया था, लेकिन बाद में उसकी मौत हो गई।

दो लोग घायल

  • पंजगुर के हाजी गाजी सुरदो इलाके में गोलीबारी में हसन हयात घायल हुआ, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • केच जिले के बलादाह इलाके में मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर माजिद आदम को घायल कर दिया।

पुलिस जांच जारी

स्थानीय पुलिस ने सभी मामलों में एफआईआर दर्ज कर ली है और हमलावरों की तलाश जारी है। हालांकि अभी तक किसी संगठन ने हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories