अनूपपुर: छग से अनूपपुर फिर पहुंचा 4 हाथियों का दल, धनगवां के जंगल में डाला डेरा

0
308

जिला प्रशासन ने ग्रामीणों को दिन में अकेले जंगल न जाने की दी सलाह

अनूपपुर, 26 मई (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के मरवाही वन मंडल से चार हाथियों का झुंड मप्र के अनूपपुर जिले में 25 मई की देर रात प्रवेश कर गया है। यह झुंड 18 दिन तक मरवाही वन क्षेत्र में विचरण करने के बाद पुन: वापस आया है। वन्यजीव संरक्षक अनूपपुर शशिधर अग्रवाल ने बताया कि 4 हाथियों का दल जैतहरी थाना क्षेत्र में गूजर नाला पार करते हुए चोलना गांव के बाहर से होकर गुजरा, जहां से ग्राम पंचायत क्योटार के कुशुमहाई गांव ये पहुंचा। सोमवार को हाथी बीट धनगवां के जंगल में विश्राम कर रहे हैं। वन विभाग हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रहा है। विभाग ने ग्रामीणों को दिन में अकेले जंगल न जाने की चेतावनी दी है। इससे पहले भी तीन हाथियों ने जिले के कई वन परिक्षेत्रों में घरों में तोड़फोड़ की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here