झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस पर पथराव, पुलिसकर्मी घायल

0
264

फिरोजाबाद, 26 मई (हि.स.)। अरांव थाना क्षेत्र अन्तर्गत गांव भारौल में रविवार देर रात झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस पर एक शराबी युवक ने पथराव कर दिया। पत्थरबाजी में घायल पुलिसकर्मी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

अपर पुलिस अधीक्षक देहात त्रिगुन बिसेन ने साेमवार काे बताया कि थाना अराव क्षेत्र के गांव भारौल में एक झगड़े की सूचना कंट्रोल रूम के जरिए प्राप्त हुई थी। सूचना पर डायल 112 पीआरबी मौके पर गई। विवाद एक ही परिवार के लोगों के बीच हो रहा था। पुलिस ने जब विवाद को शांत कराने की कोशिश की तो बबलू, जो नशे में छत पर चढ़कर पथराव करने लगा। इससे भगदड़ मच गई। इस दौरान पत्थर हेड कांस्टेबल विकास कुमार को लग गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में पुलिसकर्मी विकास को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। डाॅक्टराें ने उनकी हालत सामान्य बताई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

एएसपी ने बताया कि पथराव के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद कई अन्य थानों की पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। आरोपी बबलू के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here