Tue, Feb 10, 2026
13 C
Gurgaon

हॉलीवुड फिल्म की हिंदी रीमेक है आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’

फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर इन दिनों दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसमें आमिर खान एक बास्केटबॉल कोच की भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म में वह दिव्यांग बच्चों को पढ़ाते और उनका हौसला बढ़ाते दिखाई देंगे। ट्रेलर देखने के बाद कई नेटिज़ेंस का मानना है कि यह फिल्म ‘तारे ज़मीन पर’ की याद दिलाती है। कुछ लोगों का यह भी कयास है कि ‘सितारे जमीन पर’ दरअसल एक हॉलीवुड फिल्म का हिंदी रीमेक है।

हॉलीवुड फिल्म की रीमेक फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ का ट्रेलर सामने आने के बाद कई दर्शकों को लगा कि यह किसी सच्ची घटना पर आधारित है, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। यह फिल्म स्पेनिश फिल्म ‘चैम्पियन’ का आधिकारिक रीमेक है। दिलचस्प बात यह है कि ‘चैम्पियन’ के नाम पर 2013 में एक हॉलीवुड फिल्म भी रिलीज़ हुई थी। ‘चैम्पियन’ के ट्रेलर को देखने पर साफ़ झलकता है कि ‘सितारे ज़मीन पर’ उसी कहानी को भारतीय संदर्भ में प्रस्तुत कर रही है। बता दें, इससे पहले भी आमिर खान ने हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ का हिंदी रीमेक ‘लाल सिंह चड्ढा’ बनाया था।

‘सितारे जमीन पर’ की रिलीज डेटफिल्म ‘सितारे जमीन पर’ में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत शंकर-एहसान-लॉय ने तैयार किया है, जबकि इसके गीतों को अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है। इस फिल्म का निर्माण आमिर खान, अपर्णा पुरोहित और रवि भागचंदका ने मिलकर किया है। ‘सितारे जमीन पर’ 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए आमिर खान प्रोडक्शंस 10 नए चेहरों को लॉन्च कर रहा है। इन कलाकारों में आरुष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर शामिल हैं। फिल्म का निर्देशन आरएस प्रसन्ना ने किया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories