Sun, Feb 8, 2026
16 C
Gurgaon

मंडी के पास कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर टूरिस्ट बस पलटी, 31 घायल

मंडी, 13 अप्रैल (हि.स.)। मंडी कीरतपुर -मनाली फोरलेन पर रविवार तड़के 4:00 बजे चार मील के पास एक लग्जरी टूरिस्ट बस के पलटने से 31 पर्यटक घायल हो गए। यह बस पर्यटकों को लेकर कसोल (कुल्लू-मनाली) की ओर जा रही थी।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, बस में चालक और परिचालक सहित कुल 38 लोग सवार थे। हादसे में 31 यात्री घायल हुए हैं। इनमें से दो यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें बेहतर उपचार के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। छह अन्य यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि शेष यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) मंडी सागर चंद्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि बस की गति अधिक थी, जिससे ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और बस सड़क से फिसलकर पलट गई। उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और ड्राइवर से पूछताछ की जाएगी कि क्या वह नींद में था या अन्य कोई तकनीकी खामी भी इसका कारण हो सकती है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। स्थानीय लोगों ने भी घायलों को बस से बाहर निकालने में मदद की।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories