Mon, Mar 23, 2026
23 C
Gurgaon

पीट-पीट कर साढ़ू की हत्या में फरार आराेपित गिरफ्तार

मीरजापुर, 28 मई (हि.स.)। जिगना थाना क्षेत्र के गोनौरा गांव में शादी समारोह के दौरान साढ़ू की हत्या कर फरार चल रहे आरोपित कृष्णकांत विश्वकर्मा को पुलिस ने बुधवार काे प्रयागराज जिले के मांडा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन ओपी सिंह ने बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र के कुशहां गजापुर गांव निवासी जितेंद्र विश्वकर्मा की मंगलवार रात उसके ही साढ़ू ने लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद से ही आरोपी फरार था। मृतक के भाई सुरेंद्र विश्वकर्मा की तहरीर पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट कर छानबीन शुरू की थी। जांच में सामने आया कि आरोपित कृष्णकांत उर्फ कल्लू और मृतक जितेंद्र के बीच चार साल पुरानी रंजिश चली आ रही थी, जिसकी चिंगारी एक शादी समारोह में लगी थी। मंगलवार रात जब गोनौरा गांव में शादी समारोह में दोनों के आमने-सामने आने पर

आक्राेश फूट पड़ा और कृष्णकांत ने मौका देखकर जितेंद्र को लाठी से बेरहमी से पीट पीट कर मार डाला।

एएसपी आपरेशन आपरेशन ने बताया कि पुलिस टीम ने मोबाइल लोकेशन और मुखबिर की सूचना के आधार पर मांडा थाना क्षेत्र के हाटा गांव में दबिश देकर हत्याराेपित को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपित ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। उन्होंने कहा कि वारदात गंभीर प्रकृति की है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories