Fri, Mar 6, 2026
29 C
Gurgaon

खाद्य पदार्थों में मिलावट करने पर कार्रवाई, 168 सैम्पल की जांच में 47 अमानक

डूंगरपुर, 19 मई (हि.स.)। खाद्य वस्तुओं में मिलावट करने वालों के खिलाफ राज्य सरकार के निर्देशानुसार लगातार कार्रवाई की जा रही है। मिलावट करने वालों पर कसते शिकंजे और कार्रवाई की बदौलत आमजन को शुद्ध व ताजा खाद्य वस्तुएं उपलब्ध हो रही हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अलंकार गुप्ता ने बताया कि खाद्य प्रयोगशाला की जांच में 168 सैम्पलों में 47 सैम्पल अमानक पाए गए, सैम्पलों से संबंधित फर्म संचालकों के खिलाफ न्यायालय में परिवाद पेश कर दिया गया। इनमें से कुछ विक्रेताओं पर न्यायालय द्वारा 5 लाख 68 हजार का जुर्माना लगाकर वसूल किया गया है।

डॉ. गुप्ता ने कहा कि आमजन के स्वास्थ्य के साथ कोई खिलवाड़ ना हो, उन्हे शुद्ध एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थ मिले उसके लिए जिले भर में कार्रवाई सतत जारी रहेगी। आमजन भी विभाग का सहयोग करे।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी आसिमदीन ने बताया कि डूंगरपुर जिले में खाद्य सुरक्षा टीम ने गत वर्ष 2024-25 में विभिन्न खाद्य वस्तुओं के 168 सैम्पल एफएसएसए एक्ट में एवं 44 सविलेस के तहत लेकर जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला बासंवाडा भेजे गए। उन्होंने यह भी बताया कि इन सैम्पल में आइसक्रीम, कुल्फी, आइस कैंडी, बर्फी मिठाई, कलाकंद मिठाई, डेयरी प्रोडक्ट, पनीर, दूध, मावा मिठाई,, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, काजू, तेल, बेसन, दही, हल्दी, घी, अन्य सैम्पल लिए गए इनमें से कुछ अमानक पाए गए है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories