सोशल मीडिया पर देश विरोधी बयान शेयर करने वाले तीन गिरफ्तार

0
298

गुवाहाटी, 19 मई (हि.स.)। भारतीय सेना द्वारा आपरेशन सिंदूर के तहत की गयी कार्रवाई को लेकर देश के भीतर कुछ देश विरोधी तत्व पाकिस्तान का समर्थन या उसके समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते नजर आ रहे हैं। राज्य सरकार के कड़े निर्देश के बाद ऐसे तत्वों के विरूद्ध असम पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इस कड़ी में फिर से तीन लोगों को असम पुलिस ने राज्य के अलग-अलग हिस्सों से गिरफ्तार किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने आज सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि भारत में पाकिस्तान का समर्थन करने वाले विधायक, अध्यापकों और अन्य लोग एक-एक कर पुलिस के जाल में फंसते जा रहे है। यह असम पुलिस द्वारा प्रत्येक माध्यम (विशेषकर साेशल मीडिया) की निरंतर निगरानी और सक्रिय अभियान की मदद से संभव हुआ है। अब तक 71 देशद्रोहियों को जेल की राह दिखाई जा चुकी है।

उन्होंने बताया है कि हाल में गिरफ्तार किये गये तीन विश्वासघातकों में मुख्य रूप से रूपसान अली (कोकराझार पुलिस द्वारा), रशीद मंडल उर्फ अब्दुर रशीद (ग्वालपारा पुलिस द्वारा) और राजू शेख (दक्षिण सालमारा मानकाचर पुलिस द्वारा) शामिल हैं। पुलिस देश विरोधी कृत्य में शामिल लोगों के विरूद्ध सघन अभियान छेड़े हुए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here