Sun, Mar 15, 2026
22 C
Gurgaon

यमुनानगर गैंगवार में मारे तीसरे युवक का शव परिजनाें काे साैंपा

यमुनानगर, 30 दिसंबर (हि.स.)। चार दिन पहले थाना रादौर के अंतर्गत गांव खेड़ी लक्खा सिंह में हुए गोलीकांड में घायल शराब कारोबारी अर्जुन निवासी उन्हेड़ी की पीजीआई चंडीगढ़ में माैत के बाद साेमवार काे पुलिस ने शव परिजनाें काे साैंप दिया।इससे पहले पुलिस की माैजूदगी में डाक्टराें के पैनल ने शव का पाेस्टमार्टम करवाया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।

गौरतलब है कि 26 दिसम्बर को गांव खेड़ी लख्खा सिंह में जिम से बाहर निकल कर अपनी स्कॉर्पियो में बैठते समय तीन युवकों पर अज्ञात बाइक सवार पांच से छह नकाबपोश बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां चलाकर गोलनी निवासी विरेंद्र राणा व शराब कारोबारी पंकज मलिक निवासी बड़ौत यूपी की मौके पर ही हत्या कर दी थी। जिसमें अर्जुन निवासी उन्हेड़ी गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसका पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चल रहा था और रविवार दोपहर को उसकी मृत्यु हो गई। जिसका पोस्टमार्टम आज डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा कराकर शव परिजन को सौप दिया गया।

इस गोलीकांड की गैंगस्टर गोल्ड़ी बराड़ व काला राणा ग्रुप ने सोशल मीडिया में पोस्ट डाल कर जिम्मेदारी ली। इसके साथ ही जल्द ही दोबारा ऐसी ही और घटना को दोहराने की चेतावनी भी दी गई। पुलिस की जांच में सामने आया कि हर दिन की तरह पंकज व अर्जुन उन्हेड़ी रिंकू राणा के साथ जिम जाते थे और रिंकू राणा को ही मारने की हमलावरों ने रैकी की थी। जिसकी भनक रिंकू राणा को लग गई और वह घटना वाले दिन जिम नहीं आया। जिस कारण पंकज व अर्जुन ने वीरेंद्र राणा निवासी गोलनी से जिम जाने के लिए उसकी स्कॉर्पियो कार में लिफ्ट ले ली। उन्हें लिफ्ट देना ही वीरेंद्र को मंहगा पड़ गया। जिसमें वीरेंद्र हमलावरों की गोलियों का शिकार हो गया और अपनी जान गवां दी थी।

गौरतलब है कि इस मामले में पुलिस ने रिंकू राणा से पूछताछ के बाद कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं इन बदमाशों की मदद करने वाले ताजेवाला निवासी अरबाज व छछरौली निवासी सचिन हांडा को पुलिस ने गिरफ्तार कर दो जनवरी तक के रिमांड पर लिया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories