अग्रवाल समाज चुनाव : पियूष रंजन बने अध्यक्ष, अभिषेक महामंत्री

0
304

प्रयागराज, 02 जून (हि.स)। अग्रवाल समाज प्रयागराज (पंजीकृत) का बहुप्रतीक्षित आम चुनाव रामबाग में शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ। मतदान में कुल 603 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

चुनाव संचालन की जिम्मेदारी वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. एन.सी. अग्रवाल ने निष्पक्षता से निभाई। रविवार की देर शाम तक हुई मतगणना में अध्यक्ष पद के लिए पियूष रंजन अग्रवाल ने शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मुरारी लाल अग्रवाल को भारी मतों से पराजित किया। जबकि मयंक अग्रवाल चुनावी दौड़ से बाहर हो गए। वहीं महामंत्री पद पर कड़े मुकाबले में अभिषेक मित्तल ने सफलता प्राप्त की।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनोज अग्रवाल ने दिनेश कुमार अग्रवाल को निर्णायक मतों से पराजित किया। कोषाध्यक्ष पद पर मनीष गोयल निर्वाचित हुए, जबकि सह कोषाध्यक्ष के रूप में मुकेश अग्रवाल ने सफलता प्राप्त की। उपाध्यक्षगणों में अर्जुन अग्रवाल, आशीष गोयल, हरीश चंद्र अग्रवाल, राकेश कुमार अग्रवाल एवं मंत्री: अजीत कुमार बंसल, अनुज अग्रवाल सहमंत्री: अजय कुमार अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, रतन किशोर गर्ग, संदीप अग्रवाल सदस्यगण: आदेश गोयल, अजय कुमार अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, कृष्णानु बंसल, मुरारी प्रसाद अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, प्रमय मित्तल, संजय अग्रवाल, विपुल कुमार मित्तल विजयी रहे।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष पियूष रंजन अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभी मतदाताओं, समर्थकों व चुनाव टीम का आभार प्रकट किया। उन्होंने घोषणा की कि आगामी तीन माह के भीतर अग्रसेन भवन हेतु भूमि पर अग्रिम धनराशि देकर एकरारनामा किया जाएगा। उन्होंने समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सभी अग्र बंधुओं को साथ लेकर कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने युवाओं, महिलाओं, बच्चों व वरिष्ठजनों को समाज की गतिविधियों से जोड़ने एवं आजीवन सदस्यता के लिए प्रेरित करने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here