मप्रः राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षा आज से

0
215

भोपाल, 02 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड (राज्य ओपन स्कूल) की कक्षा-10वीं एवं 12वीं के लिये संचालित रुक जाना नहीं योजना, आ लौट चलें योजना, ओपन स्कूल (परम्परागत), आईटीआई परीक्षा, सीबीएसई ऑन डिमांड परीक्षा और कक्षा-5वीं-8वीं की परीक्षा आज (सोमवार) से शुरू हो रही है। यह परीक्षा 20 जून तक प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जा रही है।

जनसम्पर्क अधिकारी देवेन्द्र ओगारे ने बताया कि परीक्षा के लिए बोर्ड ने व्यापक तैयारियां की हैं। उक्त परीक्षाओं के प्रवेश-पत्र जारी कर दिये गये हैं, जो मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट www.mpsos.nic.in से डाउनलोड किये जा सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले आवेदक किसी भी प्रकार की सहायता कार्यालय के कंट्रोल-रूम के फोन नम्बर-0755-2552106 से प्राप्त कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here