Mon, Mar 16, 2026
27 C
Gurgaon

अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर,एक की मौत

पलामू, 4 जून (हि.स.)। पलामू जिले के पांकी-बालूमाथ मुख्य पथ के कारीमाटी घाटी में मंगलवार रात सड़क दुर्घटना हो गई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑटो पर सवार होकर लोग तरहसी के धूमा से तिलक समारोह में शामिल होने के लिए हेरहंज के खपिया जा रहे थे। इसी क्रम में कारीमाटी घाटी में ढलान पर ट्रक ने पीछे से एक ऑटो में टक्कर मार दी, जिससे ऑटो सवार बीरेंद्र राम (45) की इलाज के लिए रेफर किए जाने के क्रम में मौत हो गई, जबकि ऑटो पर सवार गिरेंद्र राम और सरजू राम गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं इनके अलावे कुछ अन्य लोगों को भी चोटें आई है एवं उनका इलाज चल रहा है।

इधर, व्यक्ति की मौत होने के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह पांकी मुख्य चौक को कुछ देर के लिए जाम कर दिया। शव रखकर प्रदर्शन करने लगे।

मामले की जानकारी होने पर थाना प्रभारी राजेश रंजन दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को समझा बूझाकर कर जाम को हटाया

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि घटना के तत्काल बाद इलाज के लिए जब वे पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां दो घंटे इंतजार के बाद भी एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई जिसके बाद परिजन अपने निजी वाहन से रेफर व्यक्ति को इलाज के लिए ले जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने प्रशासन से मामले की जांच कर कार्रवाई करने एवं उचित मुआवजे की मांग की है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories