गुजरात लौट रही बस को लखनऊ में ट्रक ने मारी टक्कर, चालक घायल

0
219

लखनऊ, 04 जून(हि.स.)। पश्चिम बंगाल से गुजरात के लिए लौट रही ट्रैवेल बस को लखनऊ के गोसाईगंज क्षेत्र में कानपुर शहर की एक व्यवसायिक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटना में ट्रक चालक शुभम घायल हो गया और उसे पुलिसकर्मियों ने अपेक्स ट्रामा सेंटर भिजवाया।

एसीपी गोसाईगंज ऋषभ रूनवाल ने पत्रकारों को बताया कि बीती रात एक बजे के करीब गोसाईगंज के दुलार मऊ गांव के निकट हाइवे पर बस (जीजे 11 डब्लू 0883) को पीछे से कानपुर के सजेती इलाके की व्यावसायिक ट्रक (यूपी 78 जेटी 3213) ने टक्कर मार दी। इसमें बस के पिछले हिस्से में ट्रक घुस गयी, जिसके बाद क्रेन बुलाकर ट्रक को निकाला गया। ट्रक चालक शुभम को चोट आयी देखकर उसे पहले सीएचसी ​भेजा गया और वहां से वह ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि बस में करीब चालीस यात्री सवार रहे, जिन्हें सकुशल बस से निकाल लिया गया। किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आयी है। इसके बाद बस की बुधवार की सुबह तक मरम्मत करा के यात्रियों के साथ गुजरात रवाना करा दिया गया है। घटनास्थल पर एडीसीपी दक्षिणी अमित कुमावत भी पहुंचें और उन्होंने मौके का जायजा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here