अररिया मंडल कारा में जिला प्रशासन की चुनावी छापेमारी, कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली

0
357

अररिया मंडल कारा में चुनावी छापेमारी

अररिया, 10 अक्टूबर (हि.स.)। अररिया मंडल कारा में शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं जिलाधिकारी अनिल कुमार और आरक्षी अधीक्षक अंजनी कुमार के नेतृत्व में चुनावी छापेमारी की गई।

छापेमारी में सदर एसडीपीओ सुशील कुमार समेत कई थानों के पुलिस अधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे। जिला प्रशासन ने जेल के विभिन्न वार्डों में ढाई घंटे तक गहन जांच की।

हालांकि, छापेमारी के दौरान कोई भी आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई।

एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा और विधि व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस और जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हैं और किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी।

जिला प्रशासन का यह कदम यह सुनिश्चित करने के लिए है कि आगामी विधानसभा चुनाव भयमुक्त और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here