Sat, Mar 21, 2026
15 C
Gurgaon

राजगढ़ः पानी की मोटर चोरी के 9 प्रकरणों में खरीददार सहित चार आरोपित गिरफ्तार

राजगढ़,30 जनवरी (हि.स.)। सारंगपुर थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर पूर्व में हुए पानी की मोटर चोरी के 9 प्रकरणों में खरीददार सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से एक लाख 25 हजार रुपए कीमती 11 मोटरें बरामद की गई। थानाप्रभारी आकांक्षा हाड़ा ने गुरुवार को बताया कि 28 जनवरी को ग्राम इकलेरा निवासी मेहताबसिंह (30)पुत्र रामसिंह राजपूत ने शिकायत दर्ज की, बीती रात अज्ञात बदमाश आठ हजार रुपए कीमती पानी की मोटर चोरी कर ले गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया इसके पहले मोटर चोरी के आठ प्रकरण दर्ज किए गए।

विवेचना के दौरान वरिष्ठ अफसरों के मार्गदर्शन में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर अमीर उर्फ समीर (24)पुत्र साबिरखां निवासी इकलेरा को गिरफ्तार किया। पूछताछ पर आरोपित ने बताया कि ग्राम तलेनी निवासी लोकेन्द्र (28)पुत्र दयाराम धनगर के साथ मोटर चोरी की वारदात को अंजाम दिया साथ ही यासीन कबाड़ी और समीर पुत्र रईस निवासी विरजावाड़ी को बेची गई। पुलिस ने चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर एक लाख 25 हजार रुपए कीमती 11 चोरी की गई पानी की मोटरें बरामद की। कार्रवाई के दौरान थानाप्रभारी आकांक्षा हाड़ा, एसआई रामेश्वर मिश्रा, एएसआई रविप्रताप, प्रआर.श्याम, कमल, सतीष सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories