लगातार बारिश और तूफान के कारण गुवाहाटी में भारी तबाही

0
200

गुवाहाटी, 30 मई (हि.स.)। राज्य के विभिन्न हिस्सों के साथ ही गुवाहाटी शहर में दो दिनों से जारी मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचा दी है। पूरे महानगर को जलमग्न कर दिया, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। राज्य के अन्य हिस्सों में भी बारिश के कारण भारी तबाही मची हुई है। गुवाहाटी के अनेक इलाकों में सड़कों पर नाव चलाते देखा जा रहा है।

तेज तूफानी हवाओं के कारण पेड़ों के गिर जाने के कारण कई इलाकों में बिजली ठप हो गई है। वहीं बारिश के कारण हुए भूस्खलन की भी अनेक खबरें आ रही है। गुवाहाटी के बाहरी इलाका जोराबाट में स्थिति सबसे ज्यादा भयावह बनी हुई है। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 6 और 27 बंद हो गया है। लगातार बारिश के चलते यहां की सड़कें नदी में तब्दील हो गई हैं। साथ ही हाथीगांव, वायरलेस, चांदमारी जैसे इलाके पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं। लाचित नगर, अनिल नगर और नवीन नगर में भी जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

उजान बाजार, बेलतला और जू-रोड समेत कई अन्य इलाकों में भी पानी भर गया है, जिससे पूरे शहर में जगह-जगह जाम की स्थिति बनी हुई है।

वर्तमान मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, बारिश और तूफानी हवा जारी रहने की संभावना है, जिससे राहत मिलने की उम्मीद फिलहाल नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here