बटद्रवा में हादसे में बाइक सवार की मौत

0
182

नगांव (असम), 30 मई (हि.स.)। बटद्रवा डुमडुमिया को जोड़ने वाले मार्ग के रामपुर सत्र इलाके में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में एक मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि मृतक मोटरसाइकिल से डुमडुमिया की ओर जा रहा था, तभी निर्माणाधीन एक नए कलवर्ट के किनारे असंतुलित होकर गिर पड़ा। टकराव इतना तेज था कि व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिस संस्था द्वारा यह निर्माण कार्य किया जा रहा है, उसने रास्ते पर किसी प्रकार का चेतावनी चिह्न नहीं लगाया था। इसी लापरवाही के कारण यह दुर्घटना घटी।

घटना की सूचना मिलते ही बटद्रवा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अंतिम सूचना मिलने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here