मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से की मुलाकात, विकास योजनाओं पर चर्चा

0
242

गुवाहाटी, 28 मई (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को राजभवन में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से शिष्टाचार भेंट की और राज्य के समग्र विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने शिक्षा, कृषि और जनकल्याण जैसे क्षेत्रों में चल रही योजनाओं की जानकारी राज्यपाल को दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार सभी वर्गों के समावेशी विकास के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है, जिनका उद्देश्य प्रदेश के नागरिकों के जीवनस्तर में सुधार लाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here