प्रधानमंत्री 31 को आएंगे भोपाल, पांच किलोमीटर क्षेत्र रहेगा रेड जोन और नो-फ्लाई जोन

0
273

भोपाल, 28 मई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भोपाल आगमन के दृष्टिगत उनके जेड प्‍लस सुरक्षा दर्जे एवं एसपीजी सुरक्षा कवर को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष सुरक्षा व्यवस्था के लिये आदेश जारी किये गये हैं।

जनसंपर्क अधिकारी सोनिया परिहार ने बुधवार को बताया कि पुलिस उपायुक्त, आसूचना एवं सुरक्षा नगरीय पुलिस सोनाक्षी सक्सेना द्वारा जारी आदेश में प्रधानमंत्री मोदी का भ्रमण कार्यक्रम 31 मई को जम्बूरी मैदान में प्रस्तावित है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत कार्यक्रम स्थल से 05 किलोमीटर की परिधि में ड्रोन, पैराग्लाइडर, हॉट बैलून एवं अन्य फ्लाईंग ऑब्जेक्ट्स के उड़ान पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

उन्‍होंने बताया कि यह प्रतिबंध 31 मई शनिवार को प्रातः 6 बजे से सायं 4 बजे तक रहेगा। उक्त क्षेत्र को “रेड ज़ोन” तथा “नो-फ्लाई ज़ोन” घोषित किया गया है। आदेश का उल्लंघन करने पर दोषी व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। वहीं, कमर्शियल फ्लाइट्स इस प्रतिबंधात्मक आदेश से मुक्त रहेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here