Sun, Mar 15, 2026
24 C
Gurgaon

असम में प्रश्नपत्र लीक का मामला, परीक्षा स्थगित, जांच शुरू

गुवाहाटी, 21 मार्च (हि.स.)। असम सरकार ने कक्षा 11वीं की गणित परीक्षा के प्रश्नपत्रलीक होने की घटना की जांच शुरू कर दी है। यह परीक्षा शुक्रवार को होनी थी, लेकिन पेपर लीक की खबरों के बाद इसे स्थगित कर दिया गया। अभी परीक्षा की नई तिथि की घोषणा नहीं की गई है।राज्य के शिक्षा मंत्री रनोज पेगू ने अपने एक्स हैंडल पर परीक्षा स्थगन की पुष्टि की, लेकिन कारण स्पष्ट नहीं किया। इसी तरह बरपेटा जिले

में गुरुवार काे कक्षा 9 की अंग्रेजी परीक्षा का पेपर लीक हाेने के बाद परीक्षा स्थगित कर दी गई थी।

असम राज्य विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एएसएसईबी) ने एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया कि अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण उच्चतर माध्यमिक प्रथम वर्ष की गणित परीक्षा को स्थगित किया गया है। परीक्षा की नई तिथि की घोषणा अभी नहीं की गई है। बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बाद में बताया कि प्रश्नपत्र लीक होने के कारण यह फैसला लिया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच जारी है और कानूनी प्रक्रिया के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी।

इस बीच, असम के बरपेटा जिले में भी कक्षा 9वीं की अंग्रेजी परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने का मामला सामने आया है। यह परीक्षा 20 मार्च को आयोजित की जानी थी, लेकिन सोशल मीडिया पर पेपर लीक होने के बाद इसे भी स्थगित कर दिया गया।

बरपेटा के स्कूल निरीक्षक रातुल कुमार दास ने विद्यालय प्रमुखों को परीक्षा स्थगित होने की आधिकारिक सूचना दी। जिला स्तरीय आंतरिक परीक्षा समिति के सूत्रों ने बताया कि 19 मार्च को प्रश्नपत्र लीक होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई की गई। इस घटना को लेकर बरपेटा सदर थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories