Fri, Feb 13, 2026
17 C
Gurgaon

पाकिस्तान में जज के सुरक्षा काफिले पर हमला, सिपाही की मौत

इस्लामाबाद, 31 मई (हि.स.)। पाकिस्तान के सिंध प्रांत के टांडो मस्ती थाना क्षेत्र में जज के सुरक्षा काफिले पर हुए हमले में सिपाही की जान चली गई। इस हमले में दो अन्य पुलिस कर्मचारी गोली लगने से घायल हो गए। गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने हमले की निंदा करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई है।

दुनिया न्यूज की खबर के अनुसार, हमलावारों ने लरकाना-खैरपुर रोड पर सत्र न्यायाधीश के सुरक्षा काफिले को कल शाम निशाना बनाया। अज्ञात हमलावरों की भीषण गोलीबारी में सुक्कुर से लरकाना जा रहे सत्र न्यायाधीश सिमकन अहमद के सुरक्षा काफिले में तैनात कांस्टेबल मकबूल शेख की मौके पर मौत हो गई। गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी इकबाल मिलानो और सगीर अहमद घायल हो गए। गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने हमले में आतंकवादियों के शामिल होने की संभावना जताई है।

पिछले साल दो अगस्त को ऐसा हमला उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के स्थानीय जजों के काफिले पर हुआ था। इसें कम से कम दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी। नवंबर 2022 में आतंकवादियों के साथ संघर्ष विराम टूटने के बाद से पाकिस्तान को प्रतिबंधित आतंकवादी समूह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के घातक हमलों का सामना करना पड़ा है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories