Wed, Mar 18, 2026
19 C
Gurgaon

पुश्तैनी ज़मीन विवाद में महिला को मिली यमुनामें फेंकने की धमकी – FIR की माँग तेज!

पुश्तैनी ज़मीन विवाद बना जानलेवा

महिला को धमकी और अपहरण प्रयास का मामला औरैया के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र से सामने आया है।

गांव रामनगर निवासी कमलेश कुमारी ने अपने ही चार परिजनों पर अपहरण की कोशिश और हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया है।

शिकायत वापस लेने का बनाया दबाव

कमलेश ने बताया कि पुश्तैनी ज़मीन पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है।

उसने इस संबंध में तहसील दिवस पर शिकायत भी की थी।

जैसे ही परिजनों को इसकी जानकारी हुई, उन्होंने उस पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।

बोलेरो में जबरन बैठाने की कोशिश

कमलेश जब अपनी बहन के घर जाजपुर गई, तो आरोपी वहां पहुँच गए।

उन्होंने गालियाँ दीं और उसे जबरन सफेद बोलेरो में बैठाने लगे। उसी वक्त एक आरोपी ने कहा—

“इसे मारकर यमुना में फेंक दो, सब खत्म हो जाएगा।” यह बात सुनकर महिला और उसके परिवार में दहशत फैल गई।

पुलिस ने कही जांच की बात

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ललित नारायण का कहना है कि महिला को धमकी और अपहरण प्रयास पर अभी तक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

तहरीर मिलते ही मामले की जांच कर उचित विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories