Sat, Mar 21, 2026
17 C
Gurgaon

बालाघाट में सीएम मोहन यादव के कार्यक्रम का कांग्रेस ने काले झंडों से किया विरोध, पुलिस ने रोका

बालाघाट में सीएम मोहन यादव के कार्यक्रम में कांग्रेस का काले झंडों से विरोध

बालाघाट, 24 सितंबर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को बालाघाट जिले के कटंगी पहुंचे, जहां उन्होंने समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों के खातों में बोनस राशि ट्रांसफर करने का कार्यक्रम किया। लेकिन कार्यक्रम स्थल से पहले ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

कांग्रेस कार्यकर्ता काले झंडे और काला गमछा लेकर विरोध जताने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें वारासिवनी-कटंगी मुख्य मार्ग पर जामनाला के पास रोक दिया। पुलिस कार्रवाई के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वहीं पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने किसानों और महिलाओं से किए गए वादों को पूरा नहीं किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय उईके ने कहा कि सरकार किसानों को प्रति हेक्टेयर बोनस देने के बजाय धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपये और गेहूं का 2700 रुपये घोषित करे।

वहीं, वारासिवनी विधायक विवेक पटेल ने कहा कि किसानों को मुख्यमंत्री से मिलने से रोका जाना दुखद है। उनका कहना था कि हम शांति से अपनी बात रखने वाले थे, लेकिन भाजपा सरकार मौलिक अधिकारों को दबाने का काम कर रही है।

कांग्रेस ने साफ किया कि किसानों की समस्याओं और महिलाओं से किए गए वादों को लेकर विरोध जारी रहेगा। इस दौरान किसानों की भी बड़ी संख्या प्रदर्शन में शामिल रही।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories