Sat, Mar 14, 2026
31 C
Gurgaon

बंदिश बैंडिट्स की अभिनेत्री श्रेया चौधरी ने की अपने फिटनेस यात्रा के बारे में खुलकर बात

बंदिश बैंडिट्स सीजन 2 रिलीज़ के बाद से चर्चा में है और शो की लीड अभिनेत्री श्रेया चौधरी पर सभी की नज़रें टिकी हैं। श्रेया को उनके अभिनय के लिए खूब सराहना मिल रही है। हाल ही में वह अपनी प्रेरणादायक फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन स्टोरी को लेकर खबरों में रहीं।

एक समय था जब श्रेया अपने बढ़ते वजन और आत्म-संदेह से जूझ रही थीं, लेकिन उनकी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट तब आया। जब उन्होंने अपने आदर्श ऋतिक रोशन को उनकी फिटनेस यात्रा के बारे में खुलकर बात करते हुए देखा। श्रेया कहती हैं, “मैं हमेशा से कमरे में सबसे मोटा बच्चा मानी जाती थी। ऐसा लगता था कि चाहे मैं कुछ भी कर लूं, वजन कम नहीं कर सकती। शायद मुझे मोटिवेशन की कमी थी। फिर मेरी जिंदगी में ऋतिक रोशन आए। एक फैन के रूप में उनकी फिटनेस जर्नी ने मुझे गहराई से प्रेरित किया। उन्होंने अपनी परेशानियों और उन पर काबू पाने की बात खुलकर की और इससे मुझे एक दिन जीतने की प्रेरणा मिली। मैंने भी अपनी फिटनेस पर काम करने का निर्णय लिया।”

श्रेया ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन की कुछ प्रेरणादायक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं और इसे कैप्शन दिया, “कहानी का समय – मैं अपने हर रूप को प्यार करती हूं। हर एक रूप उस मानसिक स्थिति को दर्शाता है जिससे मैं गुजर रही थी। कोई पछतावा नहीं। कोई पीछे मुड़कर देखना नहीं। मैंने समझदारी और मजबूती हासिल की है।”शुरुआत में तो यह बस सेहत के लिए था। मैं कई परेशानियों से गुजर रही थी और मुझे लगातार फिट और एक्टिव रहने की सलाह दी जाती थी। फिर मैंने ऋतिक रोशन के विचार पढ़े कि कैसे उन्होंने खुद को फिट रखा और उतार-चढ़ाव संभाले। वह मेरे बचपन के क्रश हैं और मुझे लगता है कि मेरी फिटनेस जर्नी के लिए मैं उन्हें श्रेय देती हूं।

उन्होंने आगे कहा, “यही वह समय था जब मैंने बॉक्सिंग शुरू की। यह सिर्फ वर्कआउट नहीं, बल्कि थेरेपी बन गया। शुरू में मैं झिझकी थी लेकिन जैसे ही मैंने पहली बार ग्लव्स पहने, मुझे इस खेल से प्यार हो गया। मैंने महसूस किया कि सबसे बड़ी लड़ाई हमेशा अपने भीतर ही होती है। यह एक ऐसा सबक था जो मुझे मेरे नए और मजबूत संस्करण तक ले गया।” श्रेया चौधरी जल्द ही बोमन ईरानी की बहुप्रतीक्षित डायरेक्टोरियल डेब्यू द मेहता बॉयज़ में अविनाश तिवारी के साथ नजर आएंगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories