Sun, Mar 8, 2026
21 C
Gurgaon

बारासात पुलिस जिले ने ट्रैफिक पुलिस को सौंपे विशेष किट बैग, स्वास्थ्य और सुरक्षा का उठाया जिम्मा

बारासात (उत्तर 24 परगना), 29 मई (हि. स.)। बारासात पुलिस जिले की ओर से ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के लिए एक सराहनीय पहल की गई है। मंगलवार को एक विशेष कार्यक्रम के दौरान जिले के ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों को विशेष किट बैग सौंपे गए, जिनमें गर्मी, बारिश और अन्य प्रतिकूल मौसम में ड्यूटी करने वाले कर्मियों के लिए उपयोगी सामान शामिल हैं।

इन किट बैगों में सॉफ्ट टॉवेल, सनग्लास, ओआरएस, रेनकोट, पानी की बोतल और मास्क जैसे आवश्यक वस्तुएं रखी गई हैं। ट्रैफिक पुलिस कर्मी 24 घंटे सड़कों पर तैनात रहते हैं और आम यात्रियों की सुविधा के लिए यातायात को सुचारू बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।

बारासात पुलिस जिले की पुलिस अधीक्षक प्रतीक्षा झारखरिया ने इस पहल की अगुवाई की। उन्होंने गुरुवार कहा कि हमारे जिले में लगभग 600 ट्रैफिक पुलिस कर्मी हैं। हम सभी को यह विशेष समर किट उपलब्ध कराएंगे ताकि वह मौसम की मार से सुरक्षित रह सकें और उनकी सेहत का भी ख्याल रखा जा सके।

दोलतला पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान करीब 200 किट बैग वितरित किए गए। आने वाले दिनों में पूरे जिले में कुल 600 से अधिक समर किट बांटे जाने की योजना है।

इस पहल को स्थानीय स्तर पर काफी सराहना मिल रही है और इसे एक मानवीय और संवेदनशील कदम के रूप में देखा जा रहा है जो ट्रैफिक पुलिस के समर्पण और स्वास्थ्य की ओर प्रशासनिक जागरूकता को दर्शाता है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories