Sat, Feb 14, 2026
15 C
Gurgaon

बड़कोट में स्कूली छात्रों ने संभाली ट्रैफिक व्यवस्था, वाहन चालकों को जागरूक किया

बड़कोट में छात्रों ने संभाली ट्रैफिक व्यवस्था

उत्तरकाशी, 25 अक्टूबर (हि.स.)। बड़कोट बाजार में गुरु रामराय इंटर कॉलेज के छात्रों ने ट्रैफिक मित्र की भूमिका निभाते हुए ट्रैफिक व्यवस्था संभाली और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।

छात्रों ने वाहन चालकों को बताया कि ड्राइविंग करते समय फोन का उपयोग न करें, सीट बेल्ट लगाएँ, रैश ड्राइविंग न करें, शराब पीकर वाहन न चलाएँ और सही हेलमेट पहनें। इसके साथ ही स्टंटबाजी और अन्य खतरनाक ड्राइविंग से बचने की सलाह दी गई।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती सरिता डोबाल ने जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारी को निर्देश दिए हैं कि जनजागरूकता अभियान लगातार जारी रहे। पुलिस विभाग आमजन, स्कूली छात्रों और छात्राओं को नशा, साइबर सुरक्षा, यातायात नियम और सामाजिक कुरीतियों के प्रति सतत जागरूक कर रहा है।

यातायात निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह पंवार के नेतृत्व में बड़कोट पुलिस टीम ने पहले छात्रों को यातायात नियंत्रण और नियमों की विस्तृत जानकारी देकर उन्हें अभियान में शामिल किया। छात्रों ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए वाहन चालकों को सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।

इस पहल से न केवल सड़क सुरक्षा बढ़ेगी, बल्कि युवा पीढ़ी में नागरिक जिम्मेदारी और समाज सेवा की भावना भी विकसित होगी। ऐसे कार्यक्रमों से यातायात नियमों के प्रति जागरूकता और दुर्घटनाओं में कमी लाने में मदद मिलेगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories