Wed, Mar 11, 2026
33 C
Gurgaon

बेलदा NH पर हादसे रोकने के लिए रनवे में लगाईं गई रिफ्लेक्टिव बालू बोरियां, NH प्राधिकरण का बड़ा कदम

बेलदा : राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसे रोकने के लिए रनवे पर लगाए गए रिफ्लेक्टिव बालू बोरियां

पश्चिम मेदिनीपुर, 29 नवंबर (हि.स.)। जिले के बेलदा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार बढ़ती दुर्घटनाओं को रोकने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने बड़ा कदम उठाया है। शुक्रवार को पोक्‍तापोल से बेलदा के श्‍यामपुरा तक रनवे के मध्य भाग में 400 से अधिक रिफ्लेक्टिव (रेडियम युक्त) बालू बोरियां लगाई गईं।

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार की आपातकालीन विमानन योजना के तहत बनाए गए रनवे के कारण बेलदा–पोक्‍तापोल NH खंड का चौड़ीकरण किया गया था। सड़क चौड़ी होने के साथ ही वाहनों की गति बढ़ गई और बीते महीनों में दुर्घटनाओं की संख्या में लगातार वृद्धि देखने को मिली। कई बार चेतावनी और साइनेज लगाने के बावजूद तेज रफ्तार पर काबू नहीं पाया जा सका।

रिफ्लेक्टिव बालू बोरियां क्यों लगाई गईं?

रनवे प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार, ये रेडियमयुक्त बालू बोरियां रात में दूर से ही चमकती हैं और चालक को धीमी गति अपनाने के लिए मजबूर करती हैं।
ये अस्थायी अवरोधक वाहन को रनवे के मध्य भाग में सीधी रफ्तार से जाने से रोकते हैं और स्पीड कम कराते हैं, जिससे दुर्घटनाओं में कमी आएगी।

NH प्राधिकरण की चेतावनी

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने कहा कि—

  • चालकों को निर्धारित गति सीमा का पालन करना होगा।
  • डिवाइडर के नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
  • सड़क सुरक्षा के लिए यह कदम आवश्यक और अनिवार्य हो गया था।

स्थानीय निवासियों ने भी इस कदम का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि इससे NH-16 पर होने वाली दुर्घटनाओं पर लगाम लगेगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories