ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर

मीरजापुर, 4 अप्रैल (हि.स.)। लालगंज थाना क्षेत्र के लहंगपुर चौकी अंतर्गत चितांग चौराहे के पास शुक्रवार सुबह मीरजापुर की ओर जा रहे डीसीएम ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

मड़वा नेवादा गांव निवासी अमरेश उर्फ नान्हक (30) पुत्र स्व. नंदलाल कोल और उनके साथी मालिक पुत्र स्व. जेठू कोल छत की ढलाई करने के बाद मीरजापुर से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वे चितांग चौराहे के पास पहुंचे, कोठी गांव की ओर से आ रहे डीसीएम ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में अमरेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही लहंगपुर चौकी प्रभारी विजय कुमार राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर घायल को पीआरबी 112 से अस्पताल भिजवाया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया और घर में मातम का माहौल है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories