हरियाणा के 20 जिलों में भाजपा कार्यालय पूरे, अगस्त तक बाकी भी तैयार: बड़ौली

0
485

हरियाणा के 20 जिलों में भाजपा कार्यालय बनकर तैयार, अगस्त तक दो और कार्यालय होंगे पूर्ण: मोहन लाल बड़ौली

चंडीगढ़, 6 जुलाई (हि.स.)।
भाजपा के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने शनिवार को झज्जर, कुरुक्षेत्र और सिरसा जिलों में भाजपा कार्यालयों के उद्घाटन अवसर पर कहा

कि हरियाणा में 20 जिलों में भाजपा कार्यालय बनकर पूरी तरह तैयार हो चुके हैं, जबकि शेष दो जिलों में निर्माण कार्य अगस्त 2024 तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

बड़ौली ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार जताते हुए कहा

कि “इन कार्यालयों से भाजपा कार्यकर्ताओं को वैचारिक मजबूती मिलेगी और यही पार्टी को आगे ले जाने का आधार बनेंगे।”

कार्यकर्ताओं के लिए ‘संस्कार केंद्र’ हैं ये कार्यालय

बड़ौली ने कहा कि पार्टी कार्यालय सिर्फ इमारतें नहीं, बल्कि यह संस्कार केंद्र हैं,

जहां से कार्यकर्ताओं को जनसेवा, अनुशासन और संगठन की भावना मिलती है।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता इन केंद्रों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की गरीब कल्याण योजनाओं को अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाएंगे।

नायब सरकार की प्रशंसा, विकास की गति को सराहा

बड़ौली ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि

उन्होंने हरियाणा में सुशासन और तेज़ विकास की नई मिसाल कायम की है।

उन्होंने कहा, “नायब सरकार गरीब, किसान, महिला और युवाओं के लिए जो कार्य कर रही है, वह प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की नींव रख रही है।”

झज्जर, कुरुक्षेत्र और सिरसा के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद

  • प्रदेशाध्यक्ष ने तीनों जिलों के कार्यकर्ताओं को सफल आयोजन और निरंतर संगठन के प्रति निष्ठा के लिए धन्यवाद दिया।
  • उन्होंने कहा कि

“भाजपा का संगठन मज़बूत कार्यकर्ताओं से चलता है, और इन कार्यालयों के जरिए संगठन की शक्ति और बढ़ेगी।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here