यमुनानगर: भाजपा एक लोकतांत्रिक, प्रजातांत्रिक राजनैतिक पार्टी: कंवर पाल

0
266

यमुनानगर, 28 मार्च (हि.स.)। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने शुक्रवार काे विधानसभा जगाधरी के अंतर्गत जगाधरी ग्रामीण मंडल के गांव उधमगढ़, मानकपुर, मुकारोपुर सहित कई गांवों के आयोजित कार्यक्रमों में विकास कार्यों के विषयों पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की।

शुक्रवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक, प्रजातांत्रिक राजनीतिक पार्टी है जिसमें भाजपा कार्यकर्ता को पूरा मान सम्मान दिया जाता है। भाजपा संगठन के आंतरिक चुनावों के माध्यम से योग्य व सक्रिय भाजपा कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी जो कि भविष्य के बड़े नेताओं को तैयार करने का अवसर प्रदान करेंगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जनकल्याणकारी सोच एवं नीतियों से प्रभावित होकर प्रदेश की जनता ने भाजपा की नीतियों एवं योजनाओं की बदौलत भाजपा को तीसरी बार प्रदेश की बागडोर सौंपी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं जनता की भलाई के लिए चलाई गई योजनाओं की ऑनलाइन होकर लोगों से फीडबैक लेते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली के सशक्त मजबूत नेतृत्व में भाजपा की नीतियां एवं शीर्ष नेतृत्व की सोच से हमारा हरियाणा विकसित राज्य के रूप में उभर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here