यूपी के 12 जिलाें में भाजपा के मण्डल अध्यक्षों की सूची जारी

0
339

लखनऊ, 30 दिसंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी ने काफी जद्दोजहद ​के बीच देर रात उत्तर प्रदेश के 12 से अधिक जिलों के मण्डल अध्यक्षों की सूची जारी कर दी। वैसे अध्यक्षों के चयन में भाजपा ने सामाजिक समीकरण का ध्यान रखते हुए युवाओं व महिलाओं को प्राथमिकता दी है। समाचार लिखे जाने तक जौनपुर, अमेठी, सोनभद्र, भदोही, गोण्डा, बलरामपुर, हरदोई, नोएडा महानगर, गाजियाबाद, बलिया, संत तकबीरनगर और बस्ती जिले के मण्डल अध्यक्षों की सूची जारी हो चुकी है। सबसे बड़ी पार्टी और सरकार में होने के कारण भाजपा में कार्यकर्ताओं की बड़ी फौज है। ऐसे में कार्यकर्ताओं का समायोजन करना बड़ी चुनौती है। संगठन ने 15 दिसंबर तक मण्डल अध्यक्ष और 30 दिसंबर तक जिलाध्यक्षों के चयन की तारीख निर्धारित की थी। दिसंबर के अंत तक दर्जन भर जिलों में ही मण्डल अध्यक्षों का चयन हो पाया है। जानकारों का मानना है कि अभी मण्डल अध्यक्षों के चयन में यह स्थिति है तो जिलाध्यक्षों के चयन में क्या होगा ? ऐसा पहली बार हो रहा है जब मण्डल अध्यक्षों का चयन प्रदेश से हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे ने बताया कि मण्डल अध्यक्षों की सूची जिलों से जारी हो रही है। कुछ जिलों की सूची आ गयी है। शेष जनपदों में मण्डल अध्यक्षों की घोषणा दो से तीन दिन में हो जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here