Wed, Feb 11, 2026
16 C
Gurgaon

जेपी नड्डा आज दिल्ली भाजपा की चुनावी तैयारियों का लेंगे जायजा, कल होगी सीईसी की बैठक

नई दिल्ली, 9 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को दिल्ली चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगे। आज दोपहर साढ़े बारह बजे दिल्ली भाजपा की अहम बैठक होने जा रही है। भाजपा अध्यक्ष चुनाव समिति और अन्य चुनाव समितियों के साथ बैठक कर प्रचार की दिशा की समीक्षा करेंगे।

सूत्रों के अनुसार इस अहम बैठक के बाद शुक्रवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक है जिसमें दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाकी उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए जाएंगे। पार्टी की तरफ से कल ही उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी जारी की जा सकती है।

दिल्ली भाजपा के एक पदाधिकारी ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष चुनाव समिति और अन्य चुनाव समितियों के साथ बैठक कर अब तक के प्रचार की दिशा और जमीनी स्तर की प्रतिक्रिया की समीक्षा करेंगे।

भाजपा ने अब तक 70 निर्वाचन क्षेत्रों में से 29 के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है। पार्टी नेताओं के मुताबिक शेष 41 सीटों के लिए टिकटों की घोषणा इस सप्ताहांत तक होने की संभावना है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन करने की अंतिम तारीख 17 जनवरी है।

उल्लेखनीय है कि 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए चुनाव 5 फरवरी को होंगे। मतगणना 8 फरवरी को होगी।

आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों के लिए अपने उम्मीदवार उतार दिए है। भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी की है जिसमें 29 उम्मीदवारों की घोषणा की है। कांग्रेस ने भी अभी तक कई सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए है। माना जा रहा है कि नॉमिनेशन की प्रक्रिया 14 जनवरी के बाद से जोर पकड़ेगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories