ठंड से राहत देने चौक-चौराहों पर हुई अलाव की व्यवस्था

0
346

बढ़ती ठंड को लेकर निगम का प्रयास, शहर के प्रमुख स्थानों पर है अलाव की व्यवस्था

धमतरी, 10 जनवरी (हि.स.)। ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चला है। रात के समय ठंड और कोहरा काफी बढ़ जा रहा है। ठंड से राहत देने के लिए नगर निगम द्वारा शहर के चौक-चौराहों पर अलाव जलाया जा रहा है, इससे सड़क से गुजर रहे लोगों को काफी राहत मिली है। बदलते मौसम और ठंड के कहर से लोगों की जान तक चली जाती है। सबसे अधिक खतरा घुमंतू और फुटपाथ पर सोने वालों को रहता है। साथ देर रात बस स्टैंड में यात्रियों को ठंड के चलते काफी परेशानी होती है। इसी को देखते हुए सार्वजनिक जगहों में निरंतर अलाव जलाए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार शहर में नया बस स्टैंड, मकई चौक, रैन बसेरा, जिला अस्पताल के पास लगातार अलाव जलाया जा रहा है। सार्वजनिक स्थान पर जल रहे अलाव से फुटपाथ पर सोने वाले और देर रात आने जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिल रही है।

आयुक्त प्रिया गोयल ने आज शुक्रवार काे बताया कि बस स्टैंड, रैन बसेरा भीड़भाड़ वाले क्षेत्र, चौक-चौराहा सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाया जा रहा है। इसके लिए निगम ने लकड़ी की व्यवस्था की है। बढ़ते ठंड के कारण चौक चौराहों पर रात के समय अलाव जलाना बहुत जरूरी है, जिससे ये लोग अलाव ताप कर ठंड दूर कर सकें। निगम ने ऐसे लोगों के लिए समाजसेवी संस्थाओं व संगठन को भी मदद के लिए आगे आने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here