Sikandar Raza के तूफान में उड़ा Rohit Sharma का सबसे तेज T20I सेंचुरी का रिकॉर्ड, जिम्बाब्‍वे के कप्‍तान ने किया बड़ा कारनामा

0
645

जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने बुधवार यानी 23 अक्टूबर को बल्ले से रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन किया। गाम्बिया के खिलाफ जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर ने 33 गेंदों पर रिकॉर्डतोड़ सेंचुरी जड़ी।

आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप सब रीजनल अफ्रीका क्वालिफायर ग्रुप-बी मैच में उन्होंने यह कारनामा किया। सिकंदर सजा के शतकीय पारी की मदद से जिम्बाब्वे की टीम ने T20 क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। जिम्बाब्वे ने गाम्बिया के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा टोटल खड़ा किया।

Sikandar Raza ने Rohit Sharma और Virat Kohli  का तोड़ा रिकॉर्ड

दरअसल, जिम्बाब्वे ने गाम्बिया को आईसीसी टी20 विश्व कप सब रीजनल अफ्रीका क्वालिफायर के मैच में 290 रन से मात दी। जिम्बाब्वे ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 344 रन बनाए। इसके जवाब में गाम्बिया की टीम 54 रन पर ही ढेर हो गई। इस तरह जिम्बाब्वे ने टी20 मैच में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इस मैच के हीरो रहे जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा, जिन्होंने मैच में कमाल की बैटिंग कर रिकॉर्डतोड़ शतक जमाया।

उनके बल्ले से 43 गेंदों में 133 रन की पारी निकली, जसमें 15 छक्के शामिल रहे। सिकंदर रजा ने 18वें ओवर में अपना शतक जैसे ही पूरा किया। इस दौरान उन्होंने अपना नाम रिकॉर्डबुक में दर्ज कराया। किसी टेस्ट खेलने वाले देश के खिलाड़ी के तौर पर सिकंदर ने सबसे तेज T20I शतक अपने नाम किया। उन्होंने रोहित शर्मा और डेविड मिलर के रिकॉर्ड को धराशायी किया।

सिकंदर ने 33 गेंद का सामना करते हुए गाम्बिया के खिलाफ शतक ठोका, जबकि डेविड मिलर ने श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंद पर और रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंदों पर ही ये कारनामा किया था। 

किसी टेस्ट खेलने वाले देश के खिलाड़ी द्वारा सबसे तेज T20I शतक

1. सिकंदर रजा – 33 गेंद बनाम गाम्बिया

2. डेविड मिलर – 35 गेंद बनाम बांग्लादेश

3. रोहित शर्मा – 35 गेंद बनाम श्रीलंका

4. जॉनसन चार्ल्स – 39 गेंद बनाम दक्षिण अफ्रीका

5. संजू सैमसन – 40 गेंद बनाम बांग्लादेश

टी20 की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़े की लिस्ट में शुमार

सिकंदर रजा 15 छक्कों के साथ टी20I में किसी खिलाड़ी द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्कों की लिस्ट में शामिल हो गए।

18 छक्के – साहिल चौहान – बनाम साइप्रस, एपिस्कोपी,

15 छक्के – सिकंदर रजा बनाम गाम्बिया, नैरोबी, 2024

15 छक्के – जीशान कुकीखेल – बनाम ऑस्ट्रिया, लोअर, ऑस्ट्रिया, 2022

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here