Wed, Feb 4, 2026
19 C
Gurgaon

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जीजा की मौत, साले की हालत नाजुक

महोबा, 13 जनवरी (हि.स.)। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जीजा की मौत हो गई। जबकि घायल साले को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज को रेफर किया गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सोमवार को पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के मझलवारा गांव निवासी अजेंद्र सिंह (36) अपने साले रज्जू (25) के साथ रविवार की शाम बाइक से जनपद मुख्यालय एटीएम से रुपये निकालने आए थे। जहां रुपये निकालने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में मामना गांव से पहले ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार हवा में उछल गए और गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

राजमार्ग में दुर्घटना के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने अजेंद्र को मृत घोषित कर दिया और साला रज्जू की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज को रेफर किया गया है।

सदर क्षेत्राधिकारी दीपक दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटना को अंजाम देकर भाग रहे ट्रक को पकड़ लिया और फरार चालक की तलाश की जा रही है।मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच कर तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
spot_img

Related Articles

Popular Categories