Wed, Mar 18, 2026
31 C
Gurgaon

अंबिकापुर : कार और मोटरसाइकिल में जोरदार भिड़ंत, दंपति समेत तीन माह के मासूम की मौत

बलरामपुर/अंबिकापुर, 2 मई (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर में भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतकों में तीन माह का मासूम भी शामिल है। यह हादसा सीतापुर थाना क्षेत्र के बिशुनपुर मोड़ के पास आज शुक्रवार सुबह आठ बजे हुआ है। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशुनपुर मोड़ के पास आज सुबह करीब आठ बजे तेज रफ्तार कार रोंग साइड में जाकर मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतना जोरदार था कि मोटरसाइकिल सवार पटेला ग्राम निवासी दंपति सुनील लकड़ा (35 वर्ष) अस्मतिया (28 वर्ष) और उनका तीन माह का मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए।

बताया जा रहा है कि, दोनों दंपति अपने तीन माह के बेटे का निमोनिया का इलाज कराने अंबिकापुर के लिए जा रहे थे। वहीं कार सवार घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया है। जानकारी के अनुसार, कार सवार नशे में धुत था और कार में लड़कियां भी सवार थी। जिनको मामूली चोटें आई है।

घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को सीतापुर सीएचसी ले जाया गया। वहीं, शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करवाने के बाद पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

सीतापुर थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने बताया कि, इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। फरार कार चालक को जल्द पकड़ लिया जाएगा। आगे की कार्रवाई जारी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories