उत्तर प्रदेश के हरदोई में बारातियों से भरी कार खाई में गिरी, छह की मौत, सात घायल

हरदोई, 31 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि शादी से लौट रहे बरातियों की कार तेज रफ्तार में भुप्पा पुरवा मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इससे कार में सवार छह लोगों की मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस उपाधीक्षक अनुज मिश्र ने बताया कि शनिवार तड़के लगभग 03 बजे थाना मझिला के कुसमा गांव से शादी कराकर पाली लौट रहे बारातियों की एक आर्टिगा कार भुप्पा पुरवा मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में जितेंद्र (22), आकाश (18), सिद्दार्थ (6), रामू (35), उदय वीर (23), जौहरी (40) शामिल हैं। पुलिस ने सभी शवों को एवं घायलों को सीएचसी शाहाबाद एंबुलेंस से भिजवाया। घायलों का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन मौके पर पहुंचे और पुलिस को दिशा-निर्देश दिए। इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories