Tue, Mar 17, 2026
25 C
Gurgaon

सोनीपत: 14 करोड़ की राशि ट्रांसफर नहीं किए तो बैंक प्रबंधक व एएआरएम पर केस

सोनीपत, 30 जनवरी (हि.स.)। सोनीपत में एक बैंक के दो वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ पुलिस

ने केस दर्ज किया है। दोनों पर बैंक में जमा करोड़ों रुपए की सरकारी राशि को दूसरे बैंक

में ट्रांसफर न करने का आरोप है। सोनीपत के तहसीलदार ने थाना सिविल लाइन में शिकायत

दी थी। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

कोटक महेंद्रा बैक की सोनीपत में एटलस रोड स्थित शाखा में

एक खाता शंभू दयाल मॉडर्न स्कूल एंड तहसीलदार और एसडीएम के नाम पर है। इस खाते में

कुल 14 करोड़ 4 लाख 5764 रुपए की राशि जमा है। इस अकाउंट से लेन देन का अधिकार सोनीपत

के एसडीएम एवं तहसीलदार को है।

मामले के अनुसार, तहसीलदार कार्यालय ने 23 और 30 दिसंबर

2024 को पत्र भेजकर कोटक महिंद्रा बैंक की एटलस रोड शाखा में जमा हरियाणा सरकार के

14 करोड़ 4 लाख 5764 रुपए की राशि को कैनरा बैंक के एक खाते में स्थानांतरित करने के

निर्देश दिए गए थे। कई बार मौखिक और फोन पर निर्देश दिए गए, लेकिन बैंक अधिकारियों

ने कोई कार्रवाई नहीं की।

कोटक महेंद्रा बैक के स्थानीय अधिकारियों द्वारा सरकारी राशि

को ट्रांसफर करने पर अनदेखी करने पर तहसीलदार ने बैंक अफसरों के खिलाफ सिविल लाइन थाना

में शिकायत दी थी। गुरुवार को पुलिस ने प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना और सरकारी धन को

गैर-कानूनी तरीके से अपने पास रखने के आरोप में कोटक महेंद्रा बैंक के शाखा प्रबंधक

सचिन मुदगिल और एआरएम ललित के खिलाफ मामला

दर्ज किया है। सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी रवि कुमार के अनुसार, तहसीलदार सोनीपत

की शिकायत थाने में मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए दोनों बैंक अधिकारियों के खिलाफ

केस दर्ज किया गया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories