Sun, Feb 15, 2026
16 C
Gurgaon

केंद्रीय जीएसटी कार्यालय 29, 30 व 31 मार्च को खुले रहेंगे

नई दिल्ली, 28 मार्च (हि.स.)। केंद्रीय अप्रत्‍यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने शुक्रवार कहा कि केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) के क्षेत्रीय कार्यालय 29, 30 एवं 31 मार्च को भी खुले रहेंगे। मौजूदा वित्त वर्ष 31 मार्च को समाप्त हो रहा है।

सीबीआईसी की ओर से जारी यह निर्देश केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) द्वारा आयकर विभाग के कार्यालयों के संबंध में इसी तरह के जारी निर्देश के बाद आया है, ताकि लंबित विभागीय कार्यों को पूरा करने में सुविधा हो। सीबीआईसी की ओर से मुख्य आयुक्तों को दिए गए निर्देश में कहा गया है कि सीजीएसटी के सभी क्षेत्रीय कार्यालय 29, 30 एवं 31 मार्च को भी खुले रहेंगे और इन्हें कार्य दिवस माना जाएगा।”

उल्‍लेखनीय है कि 31 मार्च चालू वित्त वर्ष का अंतिम दिन है। इसलिए इस वित्त वर्ष से संबंधित सभी सरकारी भुगतान और निपटान उसी दिन तक पूरे करने होंगे। इसके अलावा 31 मार्च आकलन वर्ष 2023-24 के लिए अपडेटेड आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि भी है। ऐसे में देशभर में आयकर और सीजीएसटी कार्यालय सप्ताहांत और ईद-उल-फितर के बावजूद खुले रहेंगे, जो सोमवार को पड़ सकता है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories