Fri, Mar 13, 2026
21 C
Gurgaon

छतरपुर : अपनी ही कार के नीचे कुचलकर व्यक्ति की मौत

छतरपुर, 21 मार्च (हि.स.)। छतरपुर के गढ़ीमलहरा गांव में शुक्रवार तड़के एक व्यक्ति की अपनी ही कार से नीचे कुचला कर मौत हो गई। वह अपनी पत्नी के इलाज के लिए डॉक्टर के पास गया था। इसी दौरान ढलान में कार लुढ़क गई और वह उसकी चपेट में आ गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गढ़ीमलहरा गांव के वार्ड नंबर 8 निवासी राघवेंद्र सिंह सेंगर (40) अपनी पत्नी ज्योति सेंगर को पेट दर्द की शिकायत पर शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे टवेरा कार से लुगासी रोड स्थित एक प्राइवेट डॉक्टर के पास ले गए थे। डॉक्टर को बुलाने के लिए उन्होंने कार चालू छोड़कर क्लीनिक का दरवाजा खटखटाया। कार ढलान पर खड़ी थी और उसमें उनकी पत्नी बैठी थीं।

इसी दौरान कार लुढ़कने लगी। राघवेंद्र ने दौड़कर कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन उनका पैर फिसल गया और वे कार के पहिए के नीचे आ गए। कार का पहिया उनके सीने के ऊपर से निकल गया। परिजन तुरंत राघवेंद्र को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी सुरभि शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच की जाएगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories