मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने अमर शहीद सुखदेव काे जयंती और फील्ड मार्शल के.एम. करिअप्पा काे पुण्यतिथि पर किया नमन

0
256

भाेपाल, 15 मई (हि.स.)। अमर शहीद क्रांतिकारी सुखदेव की आज गुरुवार को जयंती है। इसके साथ ही भारतीय सेना के प्रथम कमांडर-इन-चीफ एवं फील्ड मार्शल केएम करिअप्पा की आज ही के दिन पुण्यतिथि है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दाेनाें महान हस्तियाें काे स्मरण करते हुए विनम्र नमन किया है।

मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने अमर शहीद सुखदेव काे जयंती पर नमन करते हुए लिखा मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले अमर शहीद सुखदेव जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूं। आपका जीवन राष्ट्रसेवा, मातृ भक्ति एवं संघर्ष का स्वर्णिम अध्याय है, जिसके बिना देश की स्वतंत्रता का इतिहास सदैव अधूरा रहेगा। आपके चरणों में प्रणाम करता हूं।

एक अन्य संदेश के माध्यम से सीएम डाॅ यादव ने फील्ड मार्शल के.एम. करिअप्पा काे पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा भारतीय सेना के प्रथम कमांडर इन चीफ, फील्ड मार्शल के.एम. करिअप्पा जी की पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। स्वतंत्र भारत को सशक्त बनाने हेतु सेना की सुदृढ़ता के लिए आपके प्रयास अविस्मरणीय रहेंगे। देश सेवा के आदर्श के रूप में आप जवानों के प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here