Sat, Feb 7, 2026
22 C
Gurgaon

गुरुग्राम: तंबाकू उद्योग खासतौर से युवाओं को कर रहा लक्षित: रमेश चंद्र

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने चलाया जागरूकता अभियान

गुरुग्राम, 1 जून (हि.स.)। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण गुरुग्राम की ओर से रविवार को जन जागरूकता अभियान चलाया गया।

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, गुरुग्राम रमेश चन्द्र ने

बताया कि इस वर्ष की थीम युवाओं को तंबाकू उद्योग के हस्तक्षेप से बचाना रखी गई है, जो यह संदेश देती है कि युवा पीढ़ी को तंबाकू उद्योग के प्रचार और लत से सुरक्षित रखना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि तंबाकू हर वर्ष विश्वभर में 80 लाख से अधिक लोगों की जान लेता है। यह हृदय रोग, कैंसर और श्वसन संबंधी बीमारियों का प्रमुख कारण बन चुका है।

इस अवसर पर जिला न्यायालय परिसर में जागरूकता शिविर लगाए गए, जिनमें आमजन, विशेष रूप से युवाओं को तंबाकू के सभी रूपों जैसे सिगरेट, बीड़ी, गुटखा, खैनी और ई-सिगरेट से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।

रमेश चन्द्र ने कहा कि तंबाकू उद्योग खासतौर से युवाओं को लक्षित कर रहा है, जिससे समाज को सतर्क रहना होगा। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ और तंबाकू-मुक्त जीवनशैली ही बेहतर भविष्य की नींव है।

उन्होंने सरकारों और सामाजिक संस्थाओं से अपील की कि वे कठोर नीतियों को लागू करें, जनशिक्षा अभियानों को बढ़ावा दें और नशामुक्ति कार्यक्रमों को सशक्त करें।

उन्होंने यह भी कहा कि जनभागीदारी से ही तंबाकू के खिलाफ प्रभावी लड़ाई संभव है। सभी को मिलकर भावी पीढ़ियों को सुरक्षित रखने की दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories