🔹 Climate Parliament MP Roundtable Bhopal आज
Climate Parliament MP Roundtable Bhopal के तहत आज शाम 7 से 9 बजे तक राजधानी भोपाल में गोलमेज बैठक आयोजित होगी।
यह बैठक Climate Parliament मध्य प्रदेश नेटवर्क द्वारा आयोजित की जा रही है।
बैठक का आयोजन भोपाल स्थित Taj Lakefront में होगा।
🔹 सीजीईजेड पर बनेगा रोडमैप
बैठक में सामुदायिक ग्रीन एनर्जी जोन (CGEZ) के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विधानसभा-स्तरीय सहभागी रोडमैप तैयार करने पर चर्चा होगी।
इसमें नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला भी शामिल होंगे।
CGEZ का उद्देश्य प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में विकेन्द्रीकृत और समुदाय-आधारित स्वच्छ ऊर्जा मॉडल लागू करना है।
इससे स्थानीय रोजगार, ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
🔹 जाम्बिया मॉडल से प्रेरणा
बैठक में जाम्बिया की प्रेसिडेंशियल सोलर कन्स्टिट्युएंसी पहल (PSCI) पर वीडियो प्रेजेंटेशन भी दिया जाएगा।
विधायकों की सक्रिय भागीदारी से सौर ऊर्जा विस्तार का मॉडल विकसित करने पर विचार होगा।
🔹 हरित विकास की दिशा में पहल
Climate Parliament MP Roundtable Bhopal को राज्य में हरित, आत्मनिर्भर और जलवायु-उत्तरदायी विकास की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
बैठक में विधायक, ऊर्जा विशेषज्ञ, विभागीय अधिकारी और नीति-निर्माता शामिल होंगे।



