मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज ओरछा में श्री रामराजा लोक का भूमिपूजन करेंगे, सिंगरौली में भी होंगे शामिल

0
295

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज ओरछा और सिंगरौली में

भोपाल, 15 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज ओरछा और सिंगरौली के दौरे पर होंगे। वे ओरछा में श्री रामराजा लोक का भूमिपूजन करेंगे और 332 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।

ओरछा में कार्यक्रम

मुख्यमंत्री दोपहर 12:50 बजे भोपाल से ओरछा के लिए रवाना होंगे। ओरछा में वे द्वितीय चरण के श्री रामराजा लोक निर्माण, 257.95 करोड़ रुपए के कार्यों का भूमिपूजन और 74.90 करोड़ रुपए के कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ वितरण भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री जुझार सिंह महल का भ्रमण कर फेस-1 निर्माणाधीन कार्यों का अवलोकन करेंगे।

सिंगरौली में कार्यक्रम

मुख्यमंत्री शाम 4:45 बजे देवसर, सिंगरौली में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे शाम 6:45 बजे भोपाल लौटेंगे और रात 8 बजे अरेरा कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here