मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज चंपावत में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान में करेंगे भाग

0
325
Udham Singh Nagar, Sep 01 (ANI): Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami addresses a programme on the 30th anniversary of the Khatima firing incident, at the Shaheed Sthal in Udham Singh Nagar on Sunday. (ANI Photo)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज चंपावत में

चंपावत, 15 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज चंपावत विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत जीजीआईसी ऑडिटोरियम, चंपावत में आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे और स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का मार्गदर्शन करेंगे।

कार्यक्रम का विवरण

सीएम धामी पूर्वाह्न 11:30 बजे गुप्तकाशी हेलीपैड से रवाना होंगे और अपराह्न 12:30 बजे चंपावत सर्किट हाउस हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद 1:15 बजे जीजीआईसी ऑडिटोरियम में विधानसभा क्षेत्र के सम्मेलन में भाग लेंगे।

निरीक्षण और शिलान्यास

कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री 3 बजे खटीमा के लिए रवाना होंगे। मार्ग में वे राष्ट्रीय राजमार्ग के आपदाग्रस्त क्षेत्र स्वांला का निरीक्षण करेंगे और अमोड़ी में वे-साइट एमिनीटीस का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा वे सिन्याड़ी, सूखीढांग और बस्टिया में स्थानीय कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से भी मिलेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here