Sun, Feb 8, 2026
18 C
Gurgaon

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाकउल्ला खां और रोशन सिंह को बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी

भोपाल, 19 दिसंबर (हि.स.)।
देश के महान स्वतंत्रता सेनानी और काकोरी कांड के अमर शहीद रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाकउल्ला खां और रोशन सिंह का आज बलिदान दिवस है। 19 दिसंबर 1927 को इन तीनों महान क्रांतिकारियों को ब्रिटिश हुकूमत ने फांसी दी थी। देश आज इस दिन को उनके अद्वितीय बलिदान के स्मरण में मनाता है।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तीनों अमर शहीदों को नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा—

“अमर शहीद रामप्रसाद बिस्मिल जी, अशफाकउल्ला खां जी और रोशन सिंह जी को बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मातृभूमि की स्वतंत्रता के अटल संकल्प के लिए सर्वस्व न्यौछावर कर इन अमर शहीदों ने संपूर्ण राष्ट्र को जागृत किया। उनके ऋण से राष्ट्र कभी उऋण नहीं हो सकेगा।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि काकोरी कांड के इन महान क्रांतिकारियों का बलिदान देश की आज़ादी की लड़ाई में प्रेरणास्रोत है और आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति व साहस का मार्ग दिखाता रहेगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories