रुद्राभिषेक कर मुख्यमंत्री योगी ने की चराचर जगत के कल्याण की कामना

0
357

गोरखपुर, 20 अप्रैल (हि.स.)। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और चराचर जगत के कल्याण की प्रार्थना की।

गोरखनाथ मंदिर स्थित पीठाधीश्वर आवास के प्रथम तल पर शक्तिपीठ में मुख्यमंत्री योगी ने देवाधिदेव महादेव को विल्व पत्र, कमल पुष्प, दूर्वा, मधु, घृत, अनेकानेक पूजन सामग्री अर्पित करने के बाद फलों के रस से रुद्राभिषेक किया। मठ के विद्वत पुरोहितगण ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक का अनुष्ठान कराया। यह अनुष्ठान हवन के साथ पूर्ण हुआ। रुद्राभिषेक अनुष्ठान के उपरांत योगी ने प्रदेशवासियों के देवाधिदेव महादेव से चराचर जगत के कल्याण और आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय जीवन की मंगलकामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here