गैस एजेंसी लूट में शामिल बदमाश को पुलिस ने किया मुठभेड़ में गिरफ्तार

0
354

बाराबंकी, 20 अप्रैल (हि.स.)। लोधेश्वर गैस एजेंसी पर 27 मार्च को हुई लूट की वारदात में शामिल एक लुटेरे को स्वाट सर्विलांस व थाना रामनगर पुलिस टीम ने शनिवार देर रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उपचार के लिए अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है। घायल लुटेरे के कब्जे से पुलिस ने एक अवैध तमंचा, एक खोखा, दो जिन्दा कारतूस, एक मोटरसाइकिल व छः हजार पांच सौ रुपये की नकदी बरामद किया है।

इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार देर रात स्वाट सर्विलांस व थाना रामनगर की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान लहड़रा मोड़ के पास एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल के साथ किसी का इंतजार करते हुए देखा। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर वह व्यक्ति भागने लगा और गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा की गयी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गयी। वह घायल हो गया। मुठभेड़ में घायल व्यक्ति रोहित कुमार उर्फ़ रोहित जाट जाे पंडरावल शिकारपुर थाना छत्तारी जनपद बुलंदशहर का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि जांच से पता चला है कि बीते 27 मार्च को गैस एजेंसी पर हुई लूट में यह अभियुक्त शामिल था। यह शातिर किस्म का लुटेरा है। इसके खिलाफ झारखण्ड व यूपी के लखनऊ, गौतम बुद्ध नगर, अम्बेडकर नगर व बाराबंकी के विभिन्न क्षेत्रों में कई मुकदमें दर्ज हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here