Sun, Feb 1, 2026
18 C
Gurgaon

अमरेली में कांग्रेस नेता परेश धानाणी धरना पर बैठे

– पायल गोटी को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस नारी स्वाभिमान आंदोलन कर रही

अमरेली, 09 जनवरी (हि.स.)। अमरेली के भाजपा विधायक कौशिक वेकरिया को बदनाम करने के लिए पार्टी के अंदर से हुए लेटरकांड मामले में अब अमरेली राजनीति का केन्द्र बन गया है। पीड़िता पायल गोटी को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस के बड़े नेता अमरेली से आंदोलन शुरू कर चुके हैं। पायल के साथ पुलिस प्रताड़ना को मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस पायल को न्याय दिलाने के लिए नारी स्वाभिमान आंदोलन कर रही है।

भाजपा विधायक कौशिक वेकरिया और जिला पुलिस अधीक्षक को अल्टीमेटम देने के बाद कांग्रेस के पूर्व विधायक परेश धानाणी गुरुवार से अमरेली में 24 घंटे के लिए धरने पर बैठ गए हैं। उनके साथ पूर्व विधायक ललित वसोया समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि भाजपा विधायक के खिलाफ पार्टी के अंदर से ही हुए फर्जी लेटरकांड मामले में पायल गोटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर अन्य आरोपितों के साथ सार्वजनिक जुलूस निकाला था। इसके बाद से कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी पार्टियों ने इसकी भत्सर्ना करते हुए आंदोलन की राह पकड़ ली है। मामले में पुलिस अधीक्षक ने पायल के खिलाफ हुई ज्यादती की जांच को लेकर एसआईटी गठित की थी। लेकिन, पीड़िता ने इस एसआईटी को स्वीकार नहीं किया है। पायल ने सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में एसआईटी की मांग की है। पीड़ित पायल ने मेडिकल टेस्ट करवाने से भी इनकार किया था। दूसरी ओर पुलिस की ज्यादती के खिलाफ अब याचिका दायर करने की तैयारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार मामले में आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल इटालिया ने भी सार्वजनिक कार्यक्रम में बेल्ट से अपनी पीठ पर खुद को पीटा था। उन्होंने आरोप लगाया था कि पायल को इसी तरह पुलिस ने प्रताड़ित किया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
spot_img

Related Articles

Popular Categories