Tue, Mar 24, 2026
28 C
Gurgaon

सामदेई पहाड़ी पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

मीरजापुर, 12 मई (हि.स.)। अहरौरा थाना क्षेत्र के शेखवा गांव के दक्षिण स्थित सामदेई पहाड़ी पर सोमवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, एक व्यक्ति सुबह जब पहाड़ी के जंगल से लौट रहा था तो उसने झाड़ियों के बीच शव पड़ा देखा। घबराकर उसने शेखवा गांव के लोगों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को खबर दी गई।

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अजय सेठ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष है। शव पर हल्के नीले और सफेद रंग की जींस तथा बादामी रंग की टी-शर्ट में था। मृतक का चेहरा सांवला है। उस पर चोट के निशान हैं। साथ ही उसका चेहरा काला पड़ा था। इससे आशंका है कि उस पर किसी रासायनिक पदार्थ का प्रभाव हो सकता है।

मौके से एक मोबाइल कवर, पर्स और कीटनाशक दवा की एक शीशी भी बरामद हुई है। मोबाइल भी क्षतिग्रस्त अवस्था में मिला है। पुलिस इसे आत्महत्या या हत्या के बीच की कड़ी मान रही है और हर बिंदु पर जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि शेखवा गांव के संभ्रांत लोगों डॉ. जयशंकर मौर्य, पूर्व ग्राम प्रधान भरत मौर्य और कपिल देव मौर्य की उपस्थिति में शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories